ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 57 हवाई जहाज में हंगामा! लात घूसे और थप्पड़ मुक्का ? दांत तोड़ा Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय, पर्यटन
Share This News

Tp न्यूज़। हवाई जहाज़ में हंगामा! चीन (China) में उड़ान के दौरान विमान में एक फ्लाइट अटेंडेंट (Flight Attended) और पायलट (Pilot) के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि हाथापाई में फ्लाइट अटेंडेंट का हाथ और पायलट का एक दांत टूट गया। इस झगड़े का वीडियो चीन के सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। इस विवाद की जानकारी जब विमान की कंपनी को मिली तो उसने फ्लाइट अटेंडेंट और पायलट को सस्पेंड (Suspend) कर दिया और मामले की जांच के आदेश दे दिए।चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरा मामला 20 फरवरी का है. नान्चॉन्ग से शियान को जा रही डोंघई एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या DZ6297 में लैंडिंग से 50 मिनट पहले फ्लाइट अटेंडेंट और पायलट भिड़ गए और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच टॉयलेट के इस्तेमाल को लेकर झगड़ा हुआ।

टॉयलेट को लेकर हुआ झगड़ा

उड़ान के दौरान विमान का पायलट टॉयलेट इस्तेमाल कर रहा था कि तभी फर्स्ट क्लास केबिन में बैठे एक यात्री ने भी टॉयलेट जाने के लिए कहा। पायलट ने यात्री को इंतजार करने के लिए कहा लेकिन उस पर पायलट की बातों का कोई असर नहीं हुआ। टॉयलेट से बाहर आने पर यात्री उसे बाहर ही मिला। नाराज पायलेट ने फर्स्ट क्लास केबिन के फ्लाइट अटेंडेंट को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। पायलट ने उस पर लापरवाही और फ्लाइट की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया। फ्लाइट अटेंडेंट ने उसका विरोध किया और दोनों में बहस होने लगी। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई जिसमें फ्लाइट अटेंडेंट का हाथ और पायलट का दांत टूट गया।

शियान पहुंचने के बाद फ्लाइट अटेंडेंट को उसी विमान से वापस आने की अनुमति नहीं दी गई. चीन की सोशल मीडिया पर इस झगड़े का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. डोंघई एयरलाइंस ने एक बयान में इसकी पुष्टी की है।


Share This News