ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 60 होटल से दो विदेशी युवतियों सहित पांच गिरफ्तार! Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय, दिल्ली
Share This News

Tp न्यूज़। यहाँ आगरा के थाना ताजगंज के शिल्पग्राम से बड़ी खबर आई है। यहाँ के एक शुभ रिसॉर्ट में गुरुवार की रात पुलिस ने छापा मारा। उज्बेकिस्तान की दो युवतियों और पांच युवकों को पकड़ लिया। इनमें देह व्यापार का चर्चित एजेंट भीमा भी शामिल है। होटल समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का है। छापे के दौरान वह अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया है। जिस होटल पर छापा मारा गया, वह ताजमहल से करीब एक किमी दूरी पर है।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में शिल्पग्राम के पास होटल में देह व्यापार कराए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर सीओ सदर राजीव कुमार ने महिला थाना पुलिस के साथ गुरुवार रात आठ बजे छापा मारा। होटल के कमरों में उज्बेकिस्तान की दो युवती मिलीं। इसके अलावा पांच और लोग पकड़ लिए गए। इनमें धांधूपुरा निवासी सुरेंद्र उर्फ भीमा भी शामिल है।
पूछताछ में पता चला है कि होटल समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल का है। उनके सहयोगी चिराग और सुंदरम हैं। तीनों मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में यही पता चला है कि होटल सपा नेता ही चला रहे थे। पुलिस कार्रवाई जारी है। साभार


Share This News