ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भीषण बम धमाका, 25 की मौत, 80 से ज्यादा घायल Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भीषण बम धमाका शिया मस्जिद में होने से कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। 80 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। खबरों के मुताबिक यह एक आत्मघाती बम ब्लास्ट था। धमाका इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में हुआ है। धमाके के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। इस्लामाबाद में धमाके की खबर के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। भीषण धमाके में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अस्पताल में भी इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।पाकिस्तान इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में जुमे की नमाज के ठीक बाद ये ब्लास्ट हुआ। इस्लामाबाद में हुए धमाके से पाकिस्तान दहल गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।


Share This News