ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260221 213549 हनुमान हत्था चौक में श्याम बाबा का 11वां फागोत्सव मनाया Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में फाल्गुन माह की रंगत है। शहर से गांव तक मंदिरों व मंडलों में आयोजन हो रहे है। परकोटे में चंग धमाल सुनाई दे रही है। इसी कड़ी में आज हनुमान हत्था क्षेत्र में श्याम भक्तों द्वारा आयोजित श्याम बाबा का 11वां फाग उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे पंडाल में “गर जोर मेरो चाले, हीरा मोत्या से नजर उतार दयू…” जैसे भजनों की गूंज ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना एवं ज्योत प्रज्ज्वलन से हुई। बाबा का अलौकिक एवं अद्भुत श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सोने-चांदी के आभूषणों, रंग-बिरंगे पुष्पों और विशेष सजावट से सजे दरबार को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
फतेहपुर शेखावाटी से पधारे कलाकारों में ने राजस्थानी वाद्य चंग पर धमाल मचाते हुए फागोत्सव की परंपरा को जीवंत कर दिया। चंग की थाप पर महिला और पुरुष श्रद्धालु नृत्य में झूम उठे और पूरा वातावरण “श्याम नाम” से गूंजायमान हो गया।

भजन संध्या में मयंक शर्मा, कमलेश शर्मा, पिंकी सोलंकी, अंकिता शर्मा एवं गोविंद सहल ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुतियां दीं। उनके सुरों ने ऐसा समां बांधा कि भक्त भाव विभोर हो गए पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया।
इस अवसर पर बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इत्र वर्षा, फूलों की होली एवं अलौकिक सजावट ने उत्सव की शोभा को चार चांद लगा दिए। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन की बधाई दी।


Share This News