





Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में नहर 585 आरडी में 15 गायों की मौत से हड़कंप मच गया है। खबरों के अनुसार अचानक 15 गायों की मौत से पशुपालक सदमे में है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बीमारी से हुई मौतें। बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर की 585 आरडी के पास किसान की ढाणी मे 15 गायों की मौत हो गई है। घटना के बाद पशुपालक किसान सदमें में, सूचना के बाद पशु चिकित्सकों की टीम पहुंची मौके पर, गायों का इलाज जारी, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कारणों का पता लगाया जा रहा है।




