ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210328 155935 जहाज़ों का जाम-हर घंटे करोड़ों का नुक़सान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। स्वेज कनाल में फंसे कार्गो शिप की वजह से पिछले पांच दिनों से स्वेज की खाड़ी में जहाजों का जाम लगा हुआ है। अंतरिक्ष से गुजरने वाले सैटेलाइट्स ने इस नजारे की तस्वीर ली. ये तस्वीरें हैरान कर देने वाली हैं. स्वेज कनाल में फंसे कंटेनर शिप एवर गिवेन (Ever Given) को दो बार निकालने का प्रयास हो चुका है लेकिन सफलता नहीं मिली. इस जहाज को कुछ लोग एवरग्रीन भी बुलाते हैं।अंतरिक्ष कंपनी एयरबस के प्लीएडस सैटेलाइट्स ने इस नजारे की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें ली हैं. इन तस्वीरों में स्वेज कनाल और स्वेज की खाड़ी में लगा जाम साफ दिखाई दे रहा है. इस जाम की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने लगा है. क्योंकि कई देशों के जहाज, ऑयल टैंकर, कार्गो शिप इस जाम में फंसे हुए हैं. डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार इस जहाज के फंसने की वजह से हर घंटे 290 मिलियन पाउंड का नुकसान हो रहा है. यानी हर घंटे 2897 करोड़ रुपए का नुकसान। साभार।


Share This News