ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 181 राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) अब 20 जून को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp news. बहुप्रतीक्षित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) अब 20 जून को आयोजित होगी. पहले यह परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित होनी थी, इस दिन महावीर जयंती होने की वजह से राज्य सरकार ने यह परीक्षा स्थगित कर दी, अब यह परीक्षा 20 जून को आयोजित करवाई जाएगी. सरकार की तरफ से परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया गया हैं. इस बार 16 लाख लोगों ने REET के लिए आवेदन किया है.
रीट भर्ती परीक्षा हुई स्थगित, महावीर जयंती और EWS के नए प्रावधानों को लेकर लिया निर्णय, 20 जून को आयोजित होगी। इससे पहले राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने 23 मार्च को राज्य के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर महावीर जयंती के दिन रीट परीक्षा नहीं करवाने के निर्देश दिए थे. आयोग के निर्देश के बाद 23 को ही मुख्यमंत्री ने कमेटी बनाकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी. कमेटी ने शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री को अपनी सिफारिशों के साथ रिपोर्ट सौंप दी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने महावीर जयंती के दिन परीक्षा टालने की मंजूरी दे दी है.
अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार:
REET परीक्षा स्थगित होने का असर 16 लाख अभ्यर्थियों पर होगा. इस बार 16 लाख फार्म भरे गए थे. अभ्यर्थी लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे थे. अब परीक्षा स्थगित करने के फैसले के बाद उनका इंतजार और लंबा हो जाएगा.


Share This News