ताजा खबरे
SAVE 20260509 223050 1100 दीपक से झिलमिलाया यज्ञस्थल Rajasthan News Portal कोलकाता
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।श्रद्धालुओं ने किया संगीतमय दीपयज्ञ…
रविवार को होगी नौ-कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति

बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान रामपुरा बस्ती गली नंबर उन्नीस में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में गृहशांति एवं लोकमंगल की कामना से विशेष आहुतियां देने बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण पहुंचे।

गायत्री परिवार ट्रस्टी व मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन रामपुरा बस्ती की गली नंबर नौ में किया जा रहा है जहां राष्ट्र जागरण एवं नवचेतना शक्ति संवर्द्धन के लिए वेदोक्त आहुतियां दी जा रही है। गायत्री शक्तिपीठ देवालय प्रबंधन समिति संयोजक प्रवीण तंवर ने बताया कि यज्ञस्थल में यज्ञोपवीत, विद्यारंभ पुसंवन, जन्मदिन एवं गुरुदीक्षा संस्कार निःशुल्क करवाये गये। बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा गुरुदीक्षा ग्रहण की गई। दोपहर बाद प्रज्ञा पुराण कथा में कथावाचक गोपाल स्वामी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राण का त्राण करने की शक्ति केवल गायत्री में है।

प्राण शक्ति पाँच मुख्य वायुओं प्राण, अपान, समान, उदान और व्यान के माध्यम से कार्य करती है जो शरीर की सभी गतिविधियों यथा देखने, सुनने, पाचन और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को नियंत्रित करते हैं। जब प्राण शक्ति मजबूत होती है तो साधक स्वस्थ, ओजस्वी और तेजस्वी बनता है।
सायंकाल में ग्यारह सौ दीपों से यज्ञस्थल प्रकाशवान हो गया। झिलमिलाते दीपों में शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधि यज्ञाचार्य गोपाल स्वामी द्वारा संगीतमय गायत्री महामंत्र एवं विशेष सिद्ध मंत्रो से आहुतियां दिलाई गई।

नौ-कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञापुराण कथा तथा दीपयज्ञ में जिला समन्वयक मुकेश व्यास, सतीश तंवर, माल सिंह, सुल्तानाराम सिद्ध, करनीदान चौधरी, प्रवीण तंवर, ट्रस्टी राधेश्याम नामा, जगजीत सिंह जाखड़, सुर्यप्रकाश पंवार, राजीव भार्गव तथा राजा सिंह ने विशेष सहयोग प्रदान किया।


Share This News