ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210902 213456 13 ब्रेकिंग : ताज होटल के अधिकारी क्यों आये बीकानेर ? Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय, मुंबई
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। ताज होटल का नाम विश्व में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। सामान्य व्यक्ति के लिए ताज होटल में कुछ समय बिताना किसी सपने से कम नहीं है। मुम्बई में लोगों को होटल ताज के आगे सेल्फी लेते देखा जा सकता है। ताज ग्रुप्स ऑफ़ होटल अपने आप में बेमिसाल है। इन होटलों में जाना किसी रसूख से कम नहीं है। हाल ही में ताज होटल के अधिकारियों ने बीकानेर में एक नामचीन होटल कारोबारी से संपर्क किया है। पर्यटन व्यवसायियों की मानें तो ताज होटल प्रशासन , बीकानेर की एक प्रमुख होटल को लीज पर लेना चाहता है। बीकानेर की यह होटल विदेशी सैलानियों में आकर्षण का केंद्र रही है। बीकानेर का यह होटल डेजर्ट एरिया में है और यहाँ दूर तक फैला प्राकृतिक मनोरम नज़ारा लोगों का मन मोह लेता है। देश के अनेक राज्यों के अलावा दुनिया के अनेक देशों के सैलानी यहाँ समय बिता चुके। बीकानेर के पर्यटन व्यवसायियों के अनुसार यदि ताज होटल समूह बीकानेर में किसी होटल को लीज पर लेता है तो निश्चितरूप से बीकानेर में पर्यटन को पंख लगेंगे। अन्य बड़े ग्रुप्स भी इससे प्रेरित होंगे। – जितेंद्र व्यास


Share This News