ताजा खबरे
ग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसमपूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मानसिंथेसिस के विद्यार्थियों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणामबीकानेर में गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा निकलीकार्मिकों की मिली भारी अनुपस्थिति, राज्य स्तर से आई निरीक्षण टीम ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षणप्राचार्य व शिक्षक पर गिरी गाज, कार्मिक निलंबित शिक्षा निदेशक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
jahanwi युवती के अपहरण का सच आया सामने, प्रेमी के साथ शादी रचाई Rajasthan News Portal जोधपुर
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर की कलाकार यूवती का अपहरण नहीं हुआ बल्कि उसमें अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली। मुकेश सोनी की कॉमेडी सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाली जाह्नवी मोदी के अपहरण की कहानी की सच्चाई सामने आ गई। मोदी के अपहरण की कहानी झूठी निकली है। वो स्वयं जिस युवक के साथ गई थी। उसके साथ आज उसने शादी रचा ली है। जिसका विडियो भी सोशल मीडिया भी जारी किया है। मोदी की मां ने जिस युवक तरुण सिकलीगर पर अपहरण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी, जाह्नवी ने उसी युवक से जोधपुर में शादी कर ली है। कॉमेडियन जाह्नवी मोदी की मां ने आरोप लगाया था कि बाजार से 2 नकाबपोश युवक उनकी बेटी को श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बाजार से शाम करीब 7.20 बजे उठाकर ले गए। तरुण बीकानेर का रहने वाला है। उसके 2 मोबाइल नंबर भी एफआईआर में दिए गए हैं।जाह्नवी की मां का कहना है उनकी आंखों के सामने ही कुछ सेकेंड में बेटी का किडनैप हो गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कैलाश सांदू ने रात में ही घटना स्थल का मौका मुआयना भी किया। युवती की मां ने एक युवक के खिलाफ एफ आईआर दी है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। लड़की को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। जाह्नवी मारवाड़ी में बनने वाली शॉर्ट मूवीज का हिस्सा रहीं हैं। उनकी मूवी कंटेंट एक यूट्यूब चैनल पर अधिक दिखाई देता है और वे अक्सर बहू का रोल प्ले करती हैं।

जानकारी में रहे कि जाह्नवी बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में मोमासर बास मोहल्ले की रहने वाली हैं। जाह्ववी के इंस्टाग्राम आईडी पर 23 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। जिस यूट्यूब चैनल के शो में वो काम करती हैं, उसके सब्सक्राइबर की संख्या लाखों में हैं।


Share This News