ताजा खबरे
IMG 20260417 085629 नहरबंदी : बीकानेर में कल रात पहुंचेगा पानी Rajasthan News Portal राजस्थान, जोधपुर, बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर सहित अन्य जिलों को एक दो दिन इंतज़ार करना पड़ेगा। जल संसाधन विभाग के अनुसार सोमवार रात तक नहरी पानी बीकानेर पहुंच सकता है। इसके बाद नहरों और वितरिका तंत्र में पानी छोड़ा जाएगा, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था फिर सामान्य होने लगेगी। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जोधपुर, नागौर, फलौदी, बाड़मेर और जैसलमेर सहित कई जिलों में पेयजल संकट से राहत मिलेगी। कई शहरों और गांवों में जलदाय विभाग को सीमित जलापूर्ति करनी पड़ी। शनिवार शाम छह बजे तक मसीतांवाली हैड पर करीब 2000 क्यूसेक पानी चल रहा था। पानी का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है और रविवार तक इसकी मात्रा करीब 5000 क्यूसेक तक पहुंच सकती है। वहीं हरिके हैड से राजस्थान के लिए पानी की आपूर्ति लगातार बढ़ाई जा रही है और वर्तमान में 9200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। लखूवाली से पानी आगे बढ़ गया है। तेज प्रवाह जारी है। 12 जिलों के 2 करोड़ लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।


Share This News