ताजा खबरे
IMG 20250527 111414 रेलगाड़ी में सेना के जवान की हत्या Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। रेलगाड़ी में हुई सनसनीखेज वारदात। सेना के जवान की हत्या। मिली जानकारी के अनुसार जम्मूतवी एक्सप्रैस के स्लीपर कोच में चाकूबाजी की वारदात में सेना के जवान की ह्त्या हो गई। कोच अटेडेंटो ने जवान की हत्या कर दी। गुजरात का सैन्य जवान जिगर कुमार फिरोजाबाद से जम्मूतवी में सवार होकर बीकानेर आ रहा था। इस दौरान कोच विवाद के दौरान कोच अटेडेंटों ने सैन्य जवान पर चाकू से वार कर दिये। चलती ट्रेन में लूणकरणसर से बीकानेर के बीच हुई इस वारदात में चाकू लगने के कारण गंभीर रूप से घायल सैन्य जवान को पीबीएम ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जीआरपी सीआई आनंद गिला के अनुसार वारदात के सिलसिले में कोच अटेडेंटों को निगरानी में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर रात सैन्य अधिकारी भी पीबीएम अस्पताल पहुंचे।


Share This News