ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20251103 WA0009 घूमर फेस्टिवल’ 19 नवंबर को डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में, जिला कलक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पर्यटन विभाग द्वारा 19 नवंबर को सायं 6 बजे से डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में ‘घूमर फेस्टिवल-2025’ का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने सोमवार को इसके पोस्टर का विमोचन किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार लोकनृत्य ‘घूमर’ को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर ‘घूमर’ महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए 12 वर्ष से अधिक आयु की छात्राएं और महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। यह आवेदन घूमर डाॅट राजस्थान डाॅट जीओवी डाॅट इन (https://ghoomar.rajasthan.gov.in/Website/index.html) के माध्यम से होगा।

उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक स्कूलों और काॅलेजों, विभिन्न नृत्य समूहों की प्रतिनिधियों, गृहणियों, प्रोफेशनल महिलाओं को भी आवेदन के लिए प्रेरित किया जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि ‘घूमर’ ने राजस्थान को नई पहचान दिलाई है। अधिक से अधिक युवा पीढ़ी तक इसकी पहुंच बने, इसके मद्देनजर यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के नियम के अनुसार एक ग्रुप में कम से कम बीस महिला प्रतिभागी होंगी। आवेदन करने वाली प्रतिभागियों के लिए न्यूनतम सात दिन की प्रशिक्षण वर्कशाॅप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले ग्रुप्स को पांच अलग-अलग श्रेणियों में 7 से लेकर 51 हजार रुपए तक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

जिला कलक्टर ने महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के आयोजन से जुड़े सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें, जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) रमेश देव, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़, सहायक निदेशक (पर्यटन) महेश व्यास तथा सहायक पर्यटन अधिकारी नेहा शेखावत मौजूद रहे।


Share This News