ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20230912 WA0187 बीकानेर : एमजीएसयू को मिला महिला बास्केटबाल का दायित्व Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने जारी किया सत्र 2023-24 का खेल प्रतियोगिता केलेंडर। एमजीएसयू आयोजित करेगा अंतर विश्वविद्यालयी पश्चिम क्षेत्र महिला बास्केबाल टूर्नामेंट।

भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली द्वारा सत्र 2023-24 के लिए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर को पश्चिम क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयी महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित कराने की जिम्मेदारी प्रदान की है। मंगलवार को भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) द्वारा जारी कलेण्डर में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर को उक्त प्रतियोगिता आवंटित की गई है। मीडिया प्रभारी डाॅ. मेघना शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्थिति इण्डोर स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में उपलब्ध सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए उक्त प्रतियोगिता को आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
आयोजन का आवंटन होने पर विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित एवं कुलसचिव श्री अरूण प्रकाश शर्मा द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय विश्वविद्यालय संघ के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर कुलपति दीक्षित ने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय की पहचान स्पोर्ट्स हब के रूप में होगी तथा परिसर में खेलकूद गतिविधियों के साथ-साथ खिलाड़ियों के प्रशिक्षण देने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन से इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को सीखने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स सहायक निदेशक यशवंत गहलोत भी उपस्थित रहे।


Share This News