ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20230903 WA0172 मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति ने किया महिला फुटबॉल टीम की किट का अनावरण Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति द्वारा आज सूरदासानी बगेची, बीकानेर में महिला फुटबॉल टीम की किट का अनावरण अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी,समाजसेवी जयप्रकाश व्यास, मेघ सिंह, देवी सिंह, देवकिशन चांडक, रहमत अली, बुंदेला सिंह, शिवा जी आहूजा, सुनील बांठिया, राजेन्द्र चांडक, प्रेम पुरोहित, इंदर जोशी, अशोक छंगाणी, महेश व्यास एवं जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष भरत कुमार पुरोहित के द्वारा किया गया । मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने बताया कि मास्टर बच्ची फुटबॉल क्लब के गर्ल्स एवं बॉयज को किट दी गई। साथ ही, रोट्रेट क्लब बीकानेर मरुधरा के अध्यक्ष पवन व्यास, विनय हर्ष, विनय बिस्सा के द्वारा क्लब को चार फुटबॉल , कॉर्न, चालीस वीबस, मार्कर, वितरित किए गए। क्लब के देवेंद्र पुरोहित ने बताया की शिवकुमार शर्मा द्वारा क्लब को दो फुटबॉल भेंट की गई ।आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मगन सिंह जी ने बच्चों को खेल के प्रति अनुशासित रहकर खेलने एवं नियमितता रखने की सलाह दी । आज के कार्यक्रम में शंकर पुरोहित , विमल राय आचार्य, श्याम चुरा, आशिष किराड़ू आदि उपस्थित थे । क्लब के केशव पुरोहित ने बताया कि D.I.S.S.A संस्थान द्वारा शीघ्र ही धर्मेंद्र गोल्ड कप का 7वा संस्करण करवाएगा। समाज सेवी रामजी सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।


Share This News