ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20211210 122903 कैटरीना और विक्की बने हमराह, शाही अंदाज में करोड़ों हुए खर्च Rajasthan News Portal मुंबई, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, मुम्बई। हिंदी सिनेमा की सनसनी कैटरीना कैफ आखिर विक्की की हमराह हुई। अपने हमसफर के साथ शादी के बंधन में बंध गई। राजस्थान के शाही अंदाज में बॉलीवुड के सबसे फेमस और चर्चित कपल की शादी हो चुकी है। विक्की और कटरीना ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर अपनी जिंदगियों को एक कर लिया है। अपने अंदाज में कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी से पहले काफी माहौल बनाया। दोनों की शादी और उससे जुड़ी रस्मों की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।शादी में परिवार के लोग और कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए। शादी में आने वाले स्पेशल गेस्ट के लिए गुरुवार को सुबह 10:30 बजे तक कोर्टिल रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट रखा गया था। दोपहर 12 बजे से राजपूताना ठाठ के साथ शादी की रस्में शुरू हुई थीं। दोपहर 1 बजे सेहराबंदी हुई, इसके बाद विंटेज कार में फोर्ट के अंदर ही बारात निकाली गई। विक्की कौशल ने घोड़ी पर चढ़कर तोरण मारा। दोपहर करीब 3.30 बजे फेरे और विवाह की दूसरी रस्में शुरू हुईं। शाम को करीब 5.15 बजे सारी रस्में पूरी हो गई। इसके साथ ही कैट अब विक्की की हो गई। हालांकि हिंदी सिनेमा के अंदर की दुनिया अत्यधिक काली और दर्दभरी है। केवल पिछले 15 वर्षोँ की बात करें तो अनेक सितारों ने राजस्थान में शादी को उत्सव के रूप में मनाया और करोड़ों खर्च भी किये, लेकिन वे शादी के बंधन को अधिक समय तक नही निभा सके। अनेक जानी मानी अभिनेत्रियां या तो तलाक लेकर अलग स्वतंत्र जीवन जी रही है या फिर समझौते के तहत अपना जीवनयापन कर रही है।


Share This News