ताजा खबरे
IMG 20211106 100016 22 श्री ओसवाल डागा बंधु महासंघ का अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन नाडोल में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। श्री ओसवाल डागा बंधु महासंघ के अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेंद्र डागा ने बताया कि दसवां अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 8-9 जनवरी 2022 को नाडोल पाली स्थित आशापुरा माता मंदिर में होना तय हुआ है।इस अधिवेशन में देश, विदेश के सभी डागा परिवारों को आमंत्रित किया गया है इस अधिवेशन के तहत श्री सुरेंद्र डागा ने बताया कि समाज की प्रतिभाओं, विभिन्न पदों पर आसीन व्यक्तित्व एवं तपस्वियों का अभिनंदन किया जाएगा आगामी 3 वर्ष के लिए नए अध्यक्ष का चुनाव भी होगा । भक्ति संगीत, परिचय सम्मेलन एवं विभिन्न प्रकार के झांकियों से सुसज्जित इस अधिवेशन में कई कार्यक्रम सम्मिलित किए जाएंगे l बीकानेर से भी कई डागा परिवार इस अधिवेशन में शरीक हो रहे है l देश और विदेश के करीब 400 परिवार इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए आते हैं ।
अधिवेशन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है जिन्हें अलग अलग विभाग सौंपे गए है श्री सुरेन्द्र डागा को अधिवेहन का संयोजक मनोनीत किया गया है ।


Share This News