ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201004 005550 2 जोधपुर में दौड़ेंगी ये हाईटेक कारें! Rajasthan News Portal जोधपुर
Share This News

तेजी से हाईटेक होते जोधपुर शहर की सड़काें पर सुपर कारे दौड़ेंगी। बुधवार काे 100 कराेड़ से अधिक कीमत की लैंबोर्गिनी, पोर्श, मेकलॉरेन जैसी सुपर कारें दाैड़ेंगी। आपको बता दें कि एक-एक कार की कीमत 4 कराेड़ से 12 कराेड़ रुपए है। इससे पहले यह कारें साेमवार काे भी शहर की सड़काें पर आईं। शहर की सड़कों पर ऐसी कारें देखकर राहगीर व वाहन भी थम गए। यह कारें एक सुपर कार प्रोवाइडर कंपनी की हैं। टूरिज्म सेक्टर में मंदी देखते हुए कंपनी देश के विभिन्न शहरों में पर्यटन को बढ़ावा देने इन सुपर कारों को ले जा रही है। शहर के टूर कंपनी मालिक प्रिंस चौहान ने जोधपुर को शामिल करने का आग्रह किया। 140 रु. प्रति किमी एवरेज: जबरदस्त ताकतवर इंजन होने से ये कारें पेट्रोल पानी की तरह पीती हैं। कई कारें तो डेढ़ लीटर पेट्रोल में एक किमी चलती हैं। यानी एक कार का एवरेज करीब 140 रु. प्रति किमी है।

सुपर कार्स बुधवार सुबह उम्मेद पैलेस से रवाना होकर भाटी सर्किल, रेजीडेंसी रोड से होते हुए दुर्गादास ब्रिज, जलजोग सर्किल, सरदारपुरा से जेडीए सर्किल, भास्कर चौराहा, भाटी सर्किल होते हुए पुन: उम्मेद पैलेस पहुंचेंगी। साभार


Share This News