





Thar पोस्ट। आज की रात एक बार फिर पटाखे छूट रहे है। कड़े मुकाबले में भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा दिया है. टीम इंडिया अब फाइनल में प्रवेश कर गई है. सेमीफाइनल में भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी. भारत ने सेमीफाइनल मैच 7 रनों से जीता। हालांकि इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 48 गेंद में 105 रनों की पारी खेली।लेकिन वह इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके. इंग्लैंड ने मैच में काफी फाइट की, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 16वें ओवर में 8 और 18वें ओवर में 6 रन देकर भारत की जीत लगभग पक्की कर दी थी। भारत के फाइनल में पहुंचने पर देशभर में पटाखे छोड़ लोगो ने जश्न मनाया।




