





Thar पोस्ट। राजस्थान के टोंक जिले में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद नगरफोर्ट क्षेत्र में मिट्टी धंसने से एक पूरी सभ्यता का पता चला है। ईंटों से बने प्राचीन मकान सामने आ गए है। इतिहासकारों द्वारस यह बताया जा रहा है कि यह संरचना खेड़ा सभ्यता का हिस्सा है। पहले भी यहां से कई बार ईंटों और दीवारों के अवशेष निकल चुके हैं। इतिहासकारों के अनुसार, कहा जाता है कि इस नगर के राजा मुचुकुंद के वैभव से दानव और राक्षस ईर्ष्या रखते थे। उनकी बेटी की शादी के दौरान कुछ अनिष्ट हुआ और इसके बाद टकराव अथवा किसी प्राकृतिक आपदा ने इस सभ्यता को नष्ट कर दिया। कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि ज्वालामुखी जैसी आपदाओं ने भी इसके विनाश में भूमिका निभाई होगी। प्रसिद्ध पुरातत्वविद कार्लाइल के मुताबिक, यह क्षेत्र एक किलेदार प्राचीन नगर था जो ईसाई युग से 100 वर्ष पहले का हो सकता है।




