ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
FB IMG 1680428601660 जैसलमेर व जोधपुर के श्रोताओं में शोक की लहर Rajasthan News Portal जोधपुर
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जोधपुर, जैसलमेर व पोकरण थार के लोकप्रिय उद्घोषक जफ़र खान सिंधी का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। जफ़र खान सिंधी अपनी मखमली मारवाड़ी राजस्थानी आवाज के लिए जाने जाते थे। जैसलमेर के मरु उत्सव में दर्शक उनकी आवाज के मोहपाश में बंध जाते थे। जोधपुर आकाशवाणी, एफएम में उनकी आवाज का जादू सुनने वालों के दिलों में भी असर करता था। राजस्थानी कहावतों, मुहावरों का भी वो जमकर इस्तेमाल करते थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दर्शकों के साथ ही कलाकार, राज्य के मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी भी उनके मुरीद थे। मरु उत्सव में अनेक दर्शक उनकी आवाज सुनने के लिए आते थे। जानकारी में रहे कि वर्ष 2012 के जैसलमेर मरु उत्सव में बीकानेर से उद्घोषकों की टीम को तत्कालीन सहायक निदेशक एच एम आर्य लेकर गए। वहां जफ़र खान के साथ बीकानेर के उद्घोषकों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। मैं भी वहां मौजूद रहा। जफ़र खान से बाद में 2017 में भी मैं मिला। ऐसी शानदार आवाज की कमी न केवल जैसलमेर के डेसर्ट फेस्टिवल बल्कि अकाशवाणी व एफएम रेडियो तथा अन्य आयोजनों में महसूस की जाएगी। उनके youtube वीडियो भी खासे लोकप्रिय है।


Share This News