ताजा खबरे
ग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसमपूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मानसिंथेसिस के विद्यार्थियों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणामबीकानेर में गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा निकलीकार्मिकों की मिली भारी अनुपस्थिति, राज्य स्तर से आई निरीक्षण टीम ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षणप्राचार्य व शिक्षक पर गिरी गाज, कार्मिक निलंबित शिक्षा निदेशक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
IMG 20250527 111414 कोलकाता में फिर गैंगरेप, दोस्तों ने बनाया हवस का शिकार Rajasthan News Portal कोलकाता
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर कोलकाता हुआ शर्मसार। महानगर के एक पॉश इलाके, रीजेंट पार्क में 20 वर्षीय एक महिला के साथ उसके जन्मदिन पर उसके दो दोस्तों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस बारे में पुलिस ने बताया कि दो दोस्तों पर ही  कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया गया है। यह वारदात शुक्रवार की है, जहां शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके रीजेंट पार्क इलाके में हुई इस मामले के सामने आने के बाद कोलकाता में महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद लापता हुए दोनों आरोपियों की पहचान चंदन मलिक और दीप के रूप में हुई है। दीप कथित तौर पर एक सरकारी कर्मचारी है। हरिदेवपुर निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ ये घटना तब हुई, जब शुक्रवार को उसका जन्मदिन था और उसका दोस्त चंदन उसे जन्मदिन मनाने के बहाने दीप के घर ले गया। आरोपी चंदन और दीप पीड़िता को उसके फ्लैट पर ले गए। वहां उन्होंने खाना खाया। उसने बताया कि जब पार्टी खत्म हुई और वह घर लौटना चाहती थी, तो आरोपियों ने उसे रोक लिया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया।


Share This News