ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को चेताया, प्रेस कांफ्रेंस से कई देश हिले Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बार फिर से ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि मंगलवार को ईरान के खात्मे की रात हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका पूरे ईरान को एक रात में ही खत्म कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि हम ईरान को परमाणु बम नहीं रखने देंगे। ईरान की सत्ता बदल चुकी है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि अगर मंगलवार रात 8 बजे से पहले होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो वो ईरान में तबाही का दरवाजा खोल देंगे। ट्रंप का अल्टीमेटम दुनिया की धड़कनें बढ़ा रहा है। इस बीच अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया है कि ईरान ने जंग को खत्म करने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव पर 10 प्वाइंट का जवाब भेजा है। दूसरी ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दोहराया है कि ईरान के लिए मंगलवार फाइनल डेडलाइन है। सोमवार को ट्रंप ने अपने संबोधन में F-15 के पायलट को बचाने के ऑपरेशन पर भी बयान दिया। सोमवार को अपने संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से F-15 के पायलट को रेस्क्यू किए जाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि “दुनिया में किसी के भी पास अमेरिका जैसे हथियार नहीं हैं। हम दुश्मन के इलाके में जाकर अपने दोनों पायलट को ले आए। दुनिया में कोई भी ऐसा रेस्क्यू नहीं कर पाता। 200 लोगों ने मिलकर एक सैनिक की जान बचाई है। पायलट बुरी तरह घायल था और फंसा हुआ था। रेस्क्यू की टीम ऐसे ऑपरेशन के लिए पूरी तरह से तैयार थी। पायलट लगातार अपनी लोकेशन बता रहा था। रेस्क्यू के लिए 21 विमान भेजे गए थे, इसमें 48 घंटे का समय लगा। दुश्मन को गुमराह करने के लिए 7 टीमें भेजी गई थीं। ऑपरेशन में हमारे किसी भी सैनिक को नुकसान नहीं पहुंचा। पायलट के लापता होने की खबर लीक की गई। हमारे रेस्क्यू प्लान को भी लीक किया गया। हम खबर लीक करने वाले का पता लगा लेंगे।”


Share This News