ताजा खबरे
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 31 कोरोना से 5 लाख लोग मरे Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Tp न्यूज़। वाशिंगटन- अमेरिका में कोरोना का कहर अभी नहीं थम रहा। कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की संख्या पांच लाख के करीब पहुंच गई है। कोविड-19 से पिछले एक साल में 4,98,000 लोगों की जान गई है, जो मिसौरी के कंसास सिटी शहर की आबादी के बराबर है। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक कोविड-19 से हुई मौत की संख्या, 2019 में सांस की बीमारी, पक्षाघात, अल्झाइमर्स फ्लू और निमोनिया से हुई कुल मौतों से अधिक है। अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथोनी फौची ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा, “1918 में इन्फ्लुएंजा महामारी के बाद पिछले 102 सालों में हमने ऐसा कुछ नहीं देखा।” राष्ट्रपति जो बाइडन कोविड-19 से मरने वालों की याद में शोक जताया।


Share This News