ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210305 211853 लॉकडाउन को 28 मार्च तक बढ़ाने का फैसला Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय, पर्यटन
Share This News

बर्लिन: यूरोप के कई देशों में कोरोना फैला हुआ है। कई देशों में लॉक डाउन जारी है अकेले जर्मनी ने देश में कोरोना वायरस से निपटने के मद्देनजर लगे लॉकडाउन को और तीन सप्ताह यानी 28 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है हालांकि इस दौरान कुछ पाबंदियों में छूट दी जाएगी। जर्मनी की चांसलर एंजेल मर्केल और देश में 16 राज्यों के गवर्नर के बीच बुधवार को करीब नौ घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बढ़ते खतरे और सामान्य जीवन को पटरी पर लौटने को लेकर चर्चा की गई। देश में पिछले सप्ताह छात्रों के लिए प्राथमिक स्तर तक के स्कूल खोल दिए गए थे। वहीं करीब ढाई महीने बाद सोमवार को ‘हेयरड्रेसर’ काम पर लौटे।बैठक में तय किए गए लॉकडाउन के नए नियम देश में रविवार से लागू किए जाएंगे। मर्केल और राज्यों के गवर्नर ने पाबंदियों में ढील देने की एक चरणबद्ध योजना भी तैयार की। बर्लिन में मर्केल ने पत्रकारों से कहा कि ये कदम हमें आगे कि ओर ले जाने के लिए होने चाहिए लेकिन साथ ही इससे वायरस से निपटने की दिशा में अभी तक हासिल हुई प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यूरोप में तीसरी लहर के कई भयावह उदाहरण मौजूद हैं।’’ मर्केल ने संकल्प लिया कि ‘‘2021 का वसंत पिछले साल के वसंत से अलग होगा।’ उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण के मामले कम हैं, वहां गैर-जरूरी सामान की दुकानें, संग्रहालय और अन्य केन्द्र सीमित समय के लिए खुलेंगे। फ्रांस और स्पेन में भी हालात नहीं सुधरे हैं।


Share This News