ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201004 005623 3 कोरोना के मामले तेज़ी से बढे, प्रतिबन्ध अब जुलाई तक Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना के जिस डेल्टा वेरिएंट ने भारत में तबाही मचाई थी, वह अब ब्रिटेन में तेज़ी से फैल रहा है। कोरोना के डेल्‍टा वैरिएंट के खतरे और लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने फिलहाल लॉकडाउन के तहत लगे प्रतिबंधों में ढिलाई देने के विचार को 19 जुलाई तक के लिए टाल दिया है। बता दें कि ब्रिटेन में जून माह में सभी प्रतिबन्ध हटाने का निर्णय हुआ था। अब हालात फिर बदल रहे है। यूरोप के देशों ने ब्रिटेन के पर्यटकों पर रोक लगा दी है। ब्रिटेन में कुछ दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और इनमें करीब साठ फीसद मामले डेल्‍टा वैरिएंट के ही हैं। खतरनाक डेल्‍टा वैरिएंट का पता सबसे पहले भारत में ही चला था इसके बाद पूरी दुनिया के करीब साठ से अधिक देशों में अब तक इसके मामले सामने आ चुके हैं। विशेषज्ञ और कई देशों की सरकार इसको लेकर चिंता में हैं और इसको पहले के मुकाबले अधिक घातक बता रही हैं। ब्रिटेन में भी वैज्ञानिकों ने सरकार को सलाह और चेतावनी दी है कि यदि प्रतिबंधों में किसी भी किस्‍म की ढिलाई दी गई तो स्थिति काफी खराब हो सकती है। विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि ऐसा करने पर अधिक संख्‍या में लोगों का अस्‍पताल आना हो सकता है। जानकारों को इस बात की भी आशंका है कि डेल्‍टा वैरिएंट का खतरा अधिक होने के चलते आने वाले दिनों में अधिक मरीज सामने आ सकते हैं। सरकार ने विशेषज्ञों की सलाह को मानते हुए फिलहाल प्रतिबंधों में ढील देने से इनकार कर दिया है। प्रधानमंत्री जॉनसन का कहना है कि ये ठीक होगा कि हम कुछ दिन और इंतजार करें। उन्‍होंने इस बात की भी उम्‍मीद जताई है कि 19 जुलाई से ब्रिटेन में सब कुछ सामान्‍य हो जाएगा और प्रतिबंधों को आगे बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं होगी।


Share This News