ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 86 राजस्थान में लॉकडाउन को लेकर आई यह खबर Rajasthan News Portal जयपुर
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। प्रदेश में कोरोना जिस तेज़ी से बढ़ा उसी तेज़ी से कम हुआ है। राजस्थान सरकार कोरोना के एक्टिव केस कम होने से प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दे सकती है। अगले सप्ताह से वीकेंड कफ्र्य़ू से प्रदेशवासियों को राहत मिल सकती है। राज्य के गृह विभाग ने 2 जून को 10 हजार से कम एक्टिव केस होने पर जन अनुशासन वीकेंड कफ्र्यू से राहत देने की गाइडलाइन जारी की थी। शुक्रवार को प्रदेश में 9023 एक्टिव केस आए हैंसरकार जल्द संशोधित गाइडलाइन जारी कर सकती है. गृह विभाग के अधिकारी संशोधित गाइडलाइन पर मंथन कर रहे हैं. मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलने के बाद वीकेंड कफ्र्यू से राहत मिल सकती है.
शुक्रवार से सोमवार तक लागू है वीकेंड कफ्र्य़ू
प्रदेश में फिलहाल शुक्रवार शाम 5:00 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक वीकेंड कफ्र्यू लागू है. राज्य में एक्टिव केस कम होने का सिलसिला जारी है. हालांकि गृह विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में एक्टिव केस कम होना सुखद संकेत है. लेकिन इसके लिए राहत के लिए इंतजार करना होगा. सरकार किसी भी तरह का जोखिम लेना नहीं चाहती है. गृह विभाग ने 7 जून को मॉडिफाई लॉकडाउन के दिशा निर्देश जारी किए थे. उसके मुताबिक शुक्रवार शाम 5:00 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक जन अनुशासन वीकेंड कफ्र्य़ू रहेगा. 7 जून को जारी गाइडलाइंस आगामी आदेशों तक प्रदेश में प्रभावी रहेगी।
इन पर जारी रह सकती है रोक
माल, हाट बाजार, मेले बंद रहेंगे.
एसी शॉपिंग कंपलेक्स, सिनेमा, थिएटर ,मल्टीप्लेक्स, स्विमिंग पूल, जिम, ऑडिटोरियम स्टेडियम, पार्क गार्डन नहीं खुलेंगे।
स्कूल कॉलेज कोचिंग बंद रहेंगे.
सिटी बस अभी नहीं चलेगी.
शादी समारोह, टेंट हाउस, कैटरीन, बैंड ,डीजे मैरिज गार्डन पर रोक रहेगी.
नॉन एसी शॉपिंग कंपलेक्स में दुकानें एक फ्लोर छोडक़र खुलेंगे.
एक फ्लोर खाली रहेगा फिर दूसरे फ्लोर पर दुकानें खुलेगी.
फिर ऊपर का फ्लोर खाली रहेगा।


Share This News