ताजा खबरे
ग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसमपूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मानसिंथेसिस के विद्यार्थियों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणामबीकानेर में गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा निकलीकार्मिकों की मिली भारी अनुपस्थिति, राज्य स्तर से आई निरीक्षण टीम ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षणप्राचार्य व शिक्षक पर गिरी गाज, कार्मिक निलंबित शिक्षा निदेशक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
IMG 20241023 101608 1 जयपुर में महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की निदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई Rajasthan News Portal जयपुर
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई कर महिला निदेशक को गिरफ्तार किया है। जयपुर में मीरा केशव महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की निदेशक भंवर कंवर को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है भंवर कंवर सांगानेर क्षेत्र के ग्राम मदाउ (मानसरोवर) स्थित कॉलेज की निदेशक है और पूर्व में प्रधान भी रह चुकी है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई एसीबी चौकी जयपुर एस.यू. प्रथम की टीम द्वारा की गई। एसीबी को एक परिवादी की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कॉलेज में उपस्थिति पूर्ण कराने के एवज में निदेशक भंवर कंवर द्वारा 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, राशि नहीं देने पर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। पुलिस निरीक्षक अर्चना मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने पूरी योजना के साथ जाल बिछाया। तय रणनीति के अनुसार, जैसे ही परिवादी से 4,500 रुपये की रिश्वत ली गई, टीम ने आरोपिया को रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपिया से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले भी इस तरह की कोई शिकायत सामने आई थी या नहीं।

एसीबी ने आरोपिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और अग्रिम अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई से शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का स्पष्ट संदेश गया है। एसीबी अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी या अर्द्ध-सरकारी संस्था में रिश्वत की मांग की जाती है, तो तुरंत एसीबी को सूचित करें ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


Share This News