ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210603 125223 बॉर्डर पर करोड़ों की हेरोइन जब्त Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। भारत-पाक की अंर्तराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से गुरुवार को तेज बरसात व धूल भरे तूफान के बीच 54 पैकेट नशीला पदार्थ हेरोइन का पकड़ा है। इसकी पुष्टि सीमा सुरक्षा बल के बीकानेर सेक्टर के डीआईजी  ने की है। इस बारे में बीकानेर सेक्टर के डीआईजी (DIG) पुष्पेंद्र राठौड़ ने बताया कि बीएसएफ की 127 वी बटालियन के जवानों ने खाजूवाला तहसील के अंर्तराष्ट्रीय सीमा पर बन्धली पोस्ट पर हो रही तेज बरसात व धूल भरी आंधी के बीच पाकिस्तान की और से भारतीय सीमा की और पीवीसी पाइप के माध्यम से भेजे जा रहे हेरोइन के 54 पैकेट नशीला पदार्थ पकड़ा है। पीवीसी पाइप से हेरोइन को भिजवाने वाले पाकिस्तान तस्कर मौके से फरार हो गए। रात को जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे और इसी दौरान सीमा पर आंधी तूफान बरसात के बीच पीवीसी पाइप के टुकड़ो मे एक -एक किलो हेरोइन के पैकेट डाले गए और उन्हे मजबूत कपड़े से बांधकर इन्हे 54 पाइप के टुकड़ो से भारतीय सीमा की और धकेला गया। उन्होने बताया कि संभवतया भारतीय तस्करों को निशानदेही दी होगी तभी इसी जगह से हेरोइन को भेजा जा रहा था। इस पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिस पर मोके पर टीम सीमा पर पहुंची और इसका भंडाफोड़ कर दिया।बल के अधिकारी मौके से पाकिस्तानी तस्करों को पकड़ते इससे पहले ही वे आंधी तूफान व बरसात का फायदा उठाकर भाग गए। जवानों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वे भागने में सफल हो गए। पकड़े गए 54 पैकेट का वजन करीब 56.630 ग्राम है। जबकि इसकी बाजार कीमत करीब 270 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।


Share This News