ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 अमरीका में भीषण विमान हादसा, 100 से अधिक यात्री सवार थे Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। अमेरिका में भीषण विमान हादसा हुआ है। खबरों के मुताबिक एयर कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 विमान में लगभग 100 यात्री सवार थे। यह न्यूयॉर्क के रनवे पर एक फायर ट्रक से टकरा गया। इस भयानक दुर्घटना के बाद विमान के अगले हिस्से के परखच्चे उड़े दिखाई दे रहे हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने हवाई अड्डा पूरी तरह बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानें JFK हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट की जा रही हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक फायर ट्रक में 5 फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स (अग्निशमन कर्मी) सवार थे, जिनमें से सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। अब तक 2 मौतें कन्फर्म हो चुकी हैं, जबकि दर्जनों यात्री और क्रू मेंबर्स घायल हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में 70 से अधिक घायलों का जिक्र है, जिनमें से कई की हालत क्रिटिकल है। विमान का फ्रंट पार्ट और कॉकपिट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब ला गार्डिया पहले से ही ग्राउंड ऑपरेशंस में कई घटनाओं का गवाह रहा है। 2025 में भी यहां टैक्सीवे पर कई छोटी-मोटी टक्करें हुई थीं। 

अधिकारियों के अनुसार, लैंडिंग के बाद एयर कनाडा की एक फ्लाइट न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक पोर्ट अथॉरिटी वाहन से टकरा गई।  न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने इस टक्कर की पुष्टि की है। न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि फायरफाइटर्स को रात 11:38 बजे रनवे पर एक प्लेन के वाहन से टकराने की रिपोर्ट मिली थी। घटना के तुरंत बाद और जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।  सोशल मीडिया पर बायस्टैंडर्स द्वारा लिए गए कई वीडियो वायरल हो गए हैं, जिनमें जेट के आगे के हिस्से में गंभीर क्षति दिखाई दे रही है। विमान का नाक (नोज) और कॉकपिट क्षेत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है।  


Share This News