ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20211011 WA0108 भाजयुमो का कलक्टरी पर प्रदर्शन Rajasthan News Portal जयपुर
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। रीट एग्जाम में पेपर आउट होने सहित अनेक खामियों के बावजूद पेपर कैंसिल नहीं करने के राज्य सरकार की घोषणा के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चे ने सोमवार को बीकानेर की कलक्टरी में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रैलिंग और बेरिकेड्स के ऊपर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने कलक्टरी में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हुई। समय रहते मामला नहीं निपटता तो पुलिस लाठीचार्ज भी कर सकती थी।

भारतीय जनता युवा मोर्चे की शहर व देहात इकाई ने कलक्टरी पर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। दोपहर से पहले ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलक्टरी परिसर में एकत्र हो गए। बाद में कलक्टर को ज्ञापन देने के लिए जाते समय पुलिस ने रोक लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि कोई भी पांच-सात कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए जा सकते हैं। इस बीच पुलिस व भाजयुमो नेताओं के बीच अनबन हो गई। अनेक कार्यकर्ता बेरिकेड्स पर चढ़ गए और दूसरी तरफ कूदने लगे। पुलिस ने इन्हें बलपूर्वक वहां से हटाया। इससे पहले भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कलक्टरी का चक्कर निकालकर विरोध किया।
डोटासरा के खिलाफ नारेबाजी
इस दौरान युवाओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द डोटासरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर अध्यक्ष वेद व्यास ने आरोप लगाया कि डोटासरा के राज में शिक्षा विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। REET जैसी परीक्षा में लाखों युवा अपना भविष्य तलाश रहे हैं लेकिन पेपर से पहले ही पर्चा आउट कर दिया गया। देहात अध्यक्ष जसराज सींवर ने भी राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।


Share This News