





Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश में 187 आरएएस (RAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। कई जिलों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, नगर निकाय और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को भी बदला गया है। बीकानेर में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह की जगह अरविन्द सारस्वत, एडीएम सुरेश कुमार यादव का दूदू, कुलराज मीणा को उपायुक्त नगर निगम की जगह सचिव बीकानेर विकास प्राधिकरण लगाया गया है। यशपाल आहूजा को रजिस्ट्रार एमजीएसयू, उम्मेद सिंह रतनू को एडीएम, रमेश देव को बूंदी, नोखा उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ को भोपालगढ़, दमयंती कंवर को उपायुक्त नगर निगम लगाया गया है। रविकुमार को सहायक कलक्टर, सुश्री सुमित्रा विश्नोई उपायुक्त नगर निगम, श्याम सुंदर बेनीवाल को सहायक भू प्रबंध अधिकारी के पद पर पदस्थापन किया गया है। जानकारों के अनुसार सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और आगामी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है। तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है।


