ताजा खबरे
कूडो नेशनल चैंपियनशिप कप में बीकानेर के खिलाड़ी भाग लेने पुणे जायेंगेपीएम मोदी की अपील का देशभर में असर: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ऑटो में पहुंचे, इन राज्यों में भी कटौतीदेश -दुनिया पर नज़र, इन राज्यों में वर्क फ्रॉम होम शुरूबीकानेर परकोटे में होगा ‘रम्मत महोत्सव’, रायसर बनेगा हब, श्री लक्ष्मीनाथ जी सहित इन मन्दिरों पर करोड़ों खर्च होंगेसीबीएसई बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में सिंथेसिस के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शनराजस्थान में 187, RAS अधिकारियों के तबादलेउत्तर प्रदेश में आसमान से बरसा कहर, 62 की मौतसोने व चांदी की कीमतों में उछाल, महंगे होने की यह है वजहबीकानेर की पापड़ फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसानशिक्षा के मंदिर में जल मंदिर बनाना अनुकरणीय पहलः विधायक व्यास
IMG 20260513 232808 उत्तर प्रदेश में आसमान से बरसा कहर, 62 की मौत Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन बेहद खराब रहा। आसमान से बरसी तबाही से 62 जनोँ की मौत हो गई। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। प्रचंड तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-पानी की चपेट में आने से अलग-अलग जिलों में 62 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। खबरों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान और टीन शेड उड़ गए, वहीं फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। मरने वालों में भदोही में 11, मिर्जापुर में 6, सीतापुर में 2, कानपुर मंडल में 14, प्रयागराज में 9, प्रतापगढ़ में 4, रायबरेली में 2, संभल में दो और बरेली में 14 लोग शामिल हैं।

वहां पर प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जिला अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है तथा लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।


Share This News