ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210701 WA0170 मेडिकल कॉलेज को 25 इंफेंट रेडिएशन वॉर्मर व 5 फोटो थैरेपी मशीनें सुपुर्द Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जसकरण बोथरा स्मृति न्यास द्वारा गुरुवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की मौजूदगी में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को 25 इंफेंट रेडिएशन वॉर्मर व 5 फोटो थैरेपी मशीनें सुपुर्द की गई। बोथरा न्यास से जुड़े कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त ए.एच.गौरी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.मुकेश आर्य, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमेंद्र सिरोही, डॉ.रंजन माथुर, बीकाजी समूह के प्रबंध निदेशक शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू), डॉ. रेणु अग्रवाल, चम्पालाल डागा, मेघराज बोथरा, मूलचंद बोथरा, राजेश कुमार बोथरा, किसनलाल बोथरा, प्रकाश पुगलिया, इंदरमल सुराणा, ऋषभ बोथरा आदि मौजूद रहे। बोथरा ने बताया कि यह मशीनें उन नवजात शिशुओं के लिए जीवनदायिनीं हैं जो समय से पहले जन्म लेते हैं या जन्म के समय किसी बीमारी से ग्रसित हों। वर्तमान में शिशु हॉस्पिटल में इन मशीनों की अति आवश्यकता को देखते हुए स्व.जसकरण बोथरा स्मृति न्यास ने यह पहल की। 28 लाख रुपए लागत की मशीनों को चैन्नई से मंगवाई गई हैं।
स्व.जसकरण बोथरा स्मृति न्यास के मुख्य ट्रस्टी मेघराज बोथरा व सिद्धार्थ बोथरा (मुम्बई) ने ट्रस्ट द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों के बारे में बताया। जिला कलक्टर मेहता ने भामाशाहों, दानदाताओं और समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न केवल कोरोनाकाल बल्कि समय-समय पर उनके द्वारा अस्पताल में सहयोग मिलता रहा है।जिला कलक्टर ने सीए सदस्यों के साथ मनाया सीए दिवस
Thar पोस्ट। शिव वैली स्थित दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के भवन में गुरुवार को 73वां सीए दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नमित मेहता थे। मेहता ने ध्वजारोहण किया व सभी सदस्यों को सीए दिवस की बधाई दी। ब्रांच सदस्यों ने जिला कलक्टर मेहता को साफा पहनाया व प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
ब्रांच अध्यक्ष सीए राकेश जाखड़ ने बताया कि इस अवसर पर सीए भवन के आगे सीए सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया। सीए सदस्यों व रोटरी क्लब के तत्वावधान में पीबीएम अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रांच सचिव निर्मल कुमार सारडा, कोषाध्यक्ष अशोक मूंधड़ा सहित ब्रांच के सीए सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।डॉक्टर्स डे पर किया डॉ. गुप्ता का सम्मान। नेशनल डाॅक्टर्स डे के अवसर पर गुरुवार को साझी विरासत के तत्वावधान में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आर. के. गुप्ता का नागरिक अभिनंदन किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम कोटगेट स्थित स्थानीय शहरी चिकित्सालय नंबर पाँच में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार बुलाकी शर्मा ने की।
साझी विरासत के संयोजक कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि आदमी को हौसला व हिम्मत देने का काम हमारे डाक्टर ही करते हैं, जोशी ने डॉ. गुप्ता के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि चिकित्सक-मरीज के रिश्ते बनाये रखने का बेहतरीन प्रयास करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ गुप्ता एक भरोसे का नाम है, उन्होंने कहा कि वे मरीज के मन में भय पैदा नहीं करते बल्कि डर से मुक्ति का उपक्रम करते हैं। जोशी ने कहा कि आज के दिन समुदाय को चिकित्सक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि बीकानेर शहर में जटिल रोगों के समाधान के पर्याय डॉ आर के गुप्ता का प्रयास सदैव सावधानीपूर्वक मरीजों को देखना, उनकी पीड़ा को समझकर ईलाज करना रहा है। उन्होंने कहा कि डाक्टर्स डे पर सच्चाई के रास्ते चलने वाले चिकित्सक का सम्मान करते हुए साझी विरासत ने उल्लेखनीय सेवाओं का सम्मान किया है। मकसूद अहमद ने कहा कि क्षेत्र के लोग गुप्ता के पास बेधड़क जाते हुए सुकून का अहसास करते हैं ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार बुलाकी शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में डाक्टर को भगवान के समकक्ष दर्जा दिया गया है , मरीज उनके पास उम्मीद लेकर आते हैं। उनकी उम्मीद पर डॉ गुप्ता खरे उतरते हैं, शर्मा ने कहा कि डाक्टर को संकल्पित होकर प्रयास करना होगा तभी आम आदमी की सुरक्षा संभव है, उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में डाक्टर ही अंतिम विकल्प है ।
इस अवसर पर डॉ आर के गुप्ता ने कहा कि वे ईमानदार प्रयास करते रहे हैं और आगे भी करता रहेंगे, उन्होंने कहा कि हमारी पहली और अंतिम प्राथमिकता में मरीज की संतुष्टि ही है ।इस अवसर पर एडवोकेट महेन्द्र जैन, आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने भी सम्बोधित किया तथा प्रारंभ में साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने स्वागत किया एवं अभिनंदन पत्र का वाचन लेखक नदीम अहमद नदीम ने किया । अतिथियों ने डॉ गुप्ता को शाल,श्री फल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन पत्र भेट कर सम्मान किया ।

डॉक्टर्स डे पर केक काटी खुशियां मनाई, किया शहीद हुए कोरोनावरियर्स को यादडॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों ने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। स्वास्थ्य भवन सभागार में संयुक्त निदेशक डॉ देवेंद्र चौधरी, उपनिदेशक डॉ राहुल देव हर्ष, सीएमएचओ डॉ ओ पी चाहर ने केक काटकर सभी को खिलाई। डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेंद्र तनेजा, आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता, डॉ नवल किशोर गुप्ता, डॉ विवेक गोस्वामी सहित विभागीय चिकित्सक अधिकारी मौजूद रहे। चिकित्सकों ने कोरोना काल में डॉक्टर्स समुदाय द्वारा अपनी जान की बाजी लगाकर मानवता के प्रति ऐतिहासिक योगदान देने को चिर स्मरणीय बताया। इस दौरान शहीद हुए सभी कोरोनावरियर्स का भी स्मरण किया।
परिवार कल्याण अनुभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक लेखाधिकारी अनिल आचार्य, एएसओ नवनीत आचार्य, राधा किशन सोलंकी, कैलाश तंवर, मनीष पुरोहित, भंवर देवड़ा इत्यादि द्वारा चिकित्सकों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया व मिठाई बांटी गई। डॉ देवेंद्र चौधरी ने कहा कि कोराना काल में चिकित्सक जो सेवाएं दे पाए हैं उसमें निश्चित रूप से गैर तकनीकी कार्मिकों व अधिकारियों का भी उतना ही बड़ा योगदान रहा है जितना चिकित्सकों व नर्सेज का। उसके बिना ये युद्ध नहीं जीता जा सकता था।

IMG 20210701 WA0175 मेडिकल कॉलेज को 25 इंफेंट रेडिएशन वॉर्मर व 5 फोटो थैरेपी मशीनें सुपुर्द Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News