ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210630 WA0110 बीकानेर -इस सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को मिलेगा ठंडा जल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर। हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी गांव की निवासी चंचल वत्स ने आज राजकीय सादुल उच्च मा.विद्यालय बीकानेर में 150 लीटर क्षमता का वाटर कूलर भेंट कर समर्पित किया इस अवसर पर उन्होने कहा कि कई दिनो से मेरे मन में बच्चों के लिऐ कुछ करने की इच्छा थी तो मैने प्रदीप शर्मा और पवन मितल के सहयोग से प्रधानाचार्या से सम्पर्क किया तो उनकी स्वीकृति से आज ये पावन कार्य सम्पन्न हुआ है एवं मुझे विश्वास है कि शाला में इसका सही उपयोग होगा। प्रारम्भ में प्रधानाचार्या डा सोनिया शर्मा ने सब का स्वागत करते हुए चंचल वत्स का धन्यवाद किया कि उन्होनें सादुल स्कूल का चयन किया डा शर्मा ने कहा कि कि इसका सही उपयोग करते हुए रखरखाव विद्यालय द्वारा किया जावेगा। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रिय पार्षद रमजान कच्छावा ने कहा कि श्रीमती वत्स का यह पुनित कार्य है और ऐसे कार्य करने वालो को ईश्वर अच्छे फल अवश्य देता है। इस कार्य के लिए वे साधुवाद की पात्र है तथा इनकी प्ररेरणा से और भी लोगो के मन में सेवा का जज्बा जग सकता है। संचालन करते हुए व.अ.सुभाष जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए बताया कि चंचल वत्स को विद्यालय द्वारा भामाशाह सम्मान भी दिया गया। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा,राकेश वैद,पवन मितल,मंजू शर्मा,कन्हैया लाल राठौड,कल्पना शर्मा,कृषणा यादव,गौतम गौड,तब्सुम अजीज,कीर्ति बंसल इत्यादी उपस्थित थे।


Share This News