ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 208 शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति रविवार को प्रदान करेगी<br>छात्रवृति राशि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति, बीकानेर द्वारा रविवार 4 जुलाई को प्रातः 11 बजे सेवगों की बगीची में मेडिकल कॉलेज के दो विद्यार्थियों को 35-35 हजार रू की छात्रवृति प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी । समिति संयोजक महेश कुमार भोजक ने बताया कि शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के गौरव प्रसिद्ध शिक्षाविद् पंडित रतन लाल शास्त्री की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में राजन शर्मा तीसरी बार एवं राधिका सेवग को दूसरी बार राशि प्रदान की जाएगी । समिति के आर के शर्मा ने बताया कि इस वर्ष छात्रवृति कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा जिसके अन्तर्गत पहले चरण में दो विद्यार्थियों का चयन किया गया ।  बोर्ड द्वारा कक्षा 10 के घोषित परिणामों के आधार पर विद्यार्थियों का चयन कर दूसरे चरण में भी छात्रवृति राशि का वितरण किया जाएगा ।

डा. सुषमा बिस्सा ने किया युवाओं को मोटीवेट

विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी जयपुर द्वारा आयोजित स्वाध्याय वर्ग में बीकानेर की डा. सुषमा बिस्सा द्वारा साहसिक खेलों में भारतीय नारी शक्ति विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार में मुख्यवक्ता के रूप पर समूचे युवावर्ग को सम्बोधित किया । डा. सुषमा बिस्सा ने अपने साहसी जीवन के साथ साथ अन्य चुनौतियों के बारे में भी युवाओं को मोटीवेट किया । जयपुर के दिनेश मिश्रा ने इस वेबीनार का संचालन करते हुए प्रसिद्ध पर्वतारोही डा. सुषमा बिस्सा के पर्वतारोहण के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला । 


Share This News