ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 198 बैंड-बाजा और बारात! ठोकी ताल, जिला टेंट व्यवसाइयों में आक्रोश, धरना 29 को कल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। आज जिला टेंट व्यवसाई वेलफेयर समिति बीकानेर एवं अन्य समितियों द्वारा सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि कल 29 जून 2021, को सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्री चौराहे पर जो भी शादी विवाह समारोह इत्यादि के व्यवसाय से पूर्ण रूप से जुड़े हैं, सभी समितियों द्वारा सांकेतिक धरना दिया जाएगा। जिला प्रशासन को कड़े लफ्जों में यह बोला जाएगा कि शादी-विवाह समारोह में समय अवधि एवं व्यक्तियों की पाबंदी को हटाया जाए इससे सभी के व्यापार प्रभावित हो रहे हैं हमें संयुक्त रूप से 40 व्यक्तियों की जगह 200 व्यक्तियों की परमिशन दी जाए एवं व्यापार को टेंट, लाइट,जनरेटर,फ्लावर एंड कैटरिंग,हलवाई, फोटोग्राफी,डीजे, बैंड, इवेंट,लवाजमा थीम, ब्यूटी पार्लर आदि को पूर्ण रूप से खोला जाए और शादी समारोह में समय अवधि को रात्रि 10:00 बजे तक की जाए क्योंकि अब कुछ ही सावे ( मुहूर्ताअनुसार शादी में ) शेष रह गए हैं,यदि सरकार – जिला प्रशासन द्वारा हमारी मांगे 24 घंटों के अंदर नहीं मानी गई तो आगे हमारी समितियों द्वारा की गई कार्रवाई के लिए सरकार – जिला प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा इसमें हमारे वे अन्य समितियों द्वारा सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा,चक्का जाम, धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन आदि किए जाएंगे
A.सभी सदस्यों से निवेदन है कि चौराहे पर एकत्रित होते हुए सैनिटाइजर साथ में रखें और मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की पालना करें!
B. सभी समितियां एवं सभी समिति से जुड़े हुए सदस्य इस संदेश को अपने ग्रुपों के माध्यम से आगे से आगे प्रेषित करें और उन्हें बातचीत भी स्थिति से अवगत कराएं और उन्हें जागरूक करें क्योंकि वह भी इस रोजगार से जुड़े हैं ! अध्यक्ष – पूनमचंद कच्छावावरिष्ठ उपाध्यक्ष – बुलाकी राम चौधरी
*सचिव – राजेंद्र काला
*कोषाध्यक्ष – भीमसेन शर्मा
*संगठन मंत्री मनीष दमानी मुख्य सलाहकार मनोज तिवारी उपाध्यक्ष किशन लाल प्रजापत


Share This News