Thar पोस्ट। यहाँ एक महिला के संग सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आ गया है। इस बारे में पीडि़ता ने एक महिला सहित चार नामजद व तीन अन्य के खिलाफ नापासर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच सदर सीओ पवन कुमार भदौरिया कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि 24 मई को तेजरासर निवासी कौशल्य पति जगदीश, श्यामलाल, सांवरमल, बीकानेर निवासी कैलाश, रामचन्द्र व तीन अज्ञात व्यक्ति उसे काम दिलाने के बहाने से गाड़ी में बैठाकर बीकानेर लाए। जहां बंधकर 30 मई तक सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार पीडि़ता का आज मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।