Thar पोस्ट। जूनागढ़ बेल्ट के हनुमानहत्था, धोबीधोरा, माजिसां का मोहल्ला, पुरानी गिन्नाणी, चौतीना कुआँ, शर्मा कॉलोनी सहित अनेक इलाकों में पेयजल किल्लत है। हालांकि इन क्षेत्रों में पार्षद आनंद सिंह सोढा, महेंद्र बडगुजर सहित अन्य सेवादार संगठन काम कर रहे है। माजिसां के मोहल्ले के नरेंद्र व्यास लगातार निशुल्क पेयजल डलवा रहे है।