ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 184 कोरोना प्रोटेक्शन किट वितरण अभियान का आगाज़। Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरुण व्यास द्वारा आयोजित कोरोना प्रोटेक्शन किट वितरण अभियान के कार्यक्रम मे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व डूंगरपुर विधायक श्री गणेश घोगरा ने शिरकत कर सफाईकर्मियों मैं कोरोना प्रोटेक्शन किट वितरण कर विधिवत आगाज़ किया। कार्यक्रम मे सोशल डिस्टनसिंग की पालना के साथ 100 कर्मियों को किट वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश घोगरा ने कहा कि कोरोना की इस विपदा मैं प्रदेश महासचिव अरुण व्यास व उनकी टीम बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है तथा कोरोना प्रोटेक्शन किट वितरण का प्रयास बहुत ही सराहनीय व अनुकरणीय है क्योंकि सफाईकर्मी सही मायने मैं हमारे कर्मवीर कोरोना योद्धा है जो की फील्ड मैं रहकर अनवरत कार्य कर रहे है अतः उनकी सुरक्षा व सम्मान की हमारी जिम्मेदारी है।

IMG 20210530 WA0201 कोरोना प्रोटेक्शन किट वितरण अभियान का आगाज़। Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

प्रदेशाध्यक्ष घोगरा ने जनता रसोई का अवलोकन करते हुए कहा कि खाने को पौष्टिकता व शुद्धता के साथ जरूरतमन्दों मैं वितरण सराहनीय पहल है भूखों को खाना खिलाने से बड़ी कोई सेवा नही है। इस अवसर पर अरुण व्यास ने बताया कि हमारे द्वारा अब तक 800 परिवारों को सुखा राशन किट वितरण किया जा चुका है तथा विगत 28 दिन मैं जनता रसोई के माध्यम से करीब 12000 भोजन पैकेट वितरण किया जा चुका है जिसमें रात्रिकालीन शिफ़्ट मैं कार्यरत सफाईकर्मी को भी भोजन वितरित किया जा रहा है तथा कोरोना की इस विपदा लोगों की मदद हेतु अब तक विभिन्न मेडिकल सहायता, ब्लड डोनेशन कैम्प, मेडिकल कैम्प, ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाना, मास्क-सेनेटाइजर वितरण, वार्डो का सेनेटाइज़ेशन, निःशुल्क फल-सब्जी वितरण,5100 पौधों का वितरण व कर्मवीरों के सम्मान सहित अनेकों मुहिम चलाकर अनवरत सेवा के प्रयास किये है जिसे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रम के मुख्य रूप से शहर कांग्रेस के अध्यक्ष यशपाल गहलोत, समाजसेवी रूपकिशोर व्यास,राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष श्री अनिल कल्ला, प्रदेश सचिव देवेंद्र बिस्सा, प्रदेश सचिव,राहुल खान, प्रदेश सचिव सीपी मीणा,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनपत चायल, जयपुर ग्रामीण के बंशीधर सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आयुष भारद्वाज,बीकानेर पूर्व व पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व फ़रमान कोहरी,जिला महासचिव रविकांत वाल्मीकि,नरनारायण स्वामी, तोलाराम सियाग,जितेंद्र जोशी,सुमित कोचर,मनोज चौधरी,भीखराम मेघवाल, आशा स्वामी,मुमताज शेख,समशुद्दीन, सुनील सारस्वत, नीलेश पारीक,गणेश नारायण किराडू व अनिरुद्ध पुरोहित,गिरधर जोशी आदि उपस्थित रहे। टीपू सुल्तान सेवा संस्थान बीकानेर के द्वारा आज रविवार को कोरोना महामारी के अंदर जो हमारे जिले के पुलिस प्रशासन जो इस भीषण गर्मी के अंदर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं उनके लिए आज संस्था की तरफ से पी बी एम हॉस्पिटल ओर पुलिसकर्मियों के सभी पॉईंट पर सभी ड्यूटी करने वालो को 1 लीटर पानी की बोतल लॉट्स छाछ वितरित किया गया संस्था के जिलाध्यक्ष सदाम हुसेन ने बताया कि हमारी संस्था ऐसे कार्य आगे भी करती रहेगी इस कार्य मे निम्न सदस्य मौजूद रहे मोहम्मद जब्बार सोलंकी संभाग अध्य्क्ष सदाम हुसैन जिलाध्यक्ष डॉ साबिर पवार महासचिव अब्दुल कलाम उपाध्यक्ष बाबूलाल सदाम सम्मा असरफ सलमान मनीराम हबीबुर्रहमान रेखा जी आरिफ नाजिम फिदा हुसैन आदि मौजूद रहे।

पुराना शहर मण्डल भाजपा मोदी सरकार के 7 साल पूर्ण होने पर भाजपा पुराना शहर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदो को सुखी राशन किट और भोजन के पैकिट का वितरण किया गया। वही नो तपा के चलते आवारा पशुओं को पानी और हरे चारा डाला गया। कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री तरुण स्वामी, अनिल हर्ष, घनश्याम कछावा, श्याम सुंदर जोशी एव अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20210530 WA0258 कोरोना प्रोटेक्शन किट वितरण अभियान का आगाज़। Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210530 WA0256 कोरोना प्रोटेक्शन किट वितरण अभियान का आगाज़। Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

गिराजसर गाँव में छिड़काव वैश्विक कोरोना महामारी के दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना महामारी की बढ़ोतरी को देखते हुवे आज विप्र फाउंडेशन बीकानेर इकाई द्वारा आज कोलायत तहसील के गिराजसर गाँव मे सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव अनेक घरों में विफा सचिव छोटूलाल चुरा के नेतृत्व में किया गया । इस अवसर पर विफा सचिव के सी ओझा व मोतीलाल चुरा भी सहयोगी रहे । ग्रामीणों ने इस अवसर पर विफा पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया । यह जानकारी विफा जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने देते हुवे बताया कि विफा द्वारा सेनेटाइजर छिड़काव सिर्फ कोरोना पॉजिटिव घरों में ही किया जाता है । और अब तक कई ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद काढ़ा वितरण एवं सेनेटाइजर छिड़काव किया जा चुका है ।


Share This News