Thar पोस्ट। अर्पण सेवा समिति एवं महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र बीकानेर द्वारा ऑनलाइन कंपटीशन खुशियों के पल प्रतिभा दिखाओ सम्मान पाओ का आयोजन किया जा रहा है इस कंपटीशन में 16 से 25 वर्ष तक की बच्चियां भाग ले सकती हैं इसके अंतर्गत अनेक प्रतियोगिताओं की एंट्रीज होंगी सिंगिंग, कुकिंग, नृत्य, मेहंदी व कविता। जिसका रजिस्ट्रेशन 5 से 15 जून तक कर सकते हैं।