IMG 20210529 WA0197 भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। प्रदेश सरकार की महिला सुरक्षा नीति पर विफलता को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का वार्ड स्तर पर विरोध प्रदर्शन।प्रदेश में महिलाओं पर प्रतिदिन बढ़ रहे अत्याचार और बलात्कार की घटनाओं के विरोध में बीकानेर शहर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह के नेतृत्व में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने वार्ड में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफे की मांग की।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह ने बताया कि महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने वार्डों में काली पट्टियां बांधकर और हाथों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारों वाली तख्तियां लेकर सरकार की महिला सुरक्षा नीति पर विफलता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की निष्क्रियता और सवालिया कार्यशैली को लेकर नाराजगी प्रकट की।विभिन्न वार्डों में हुए विरोध प्रदर्शन कार्यक्रमों में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, पार्षद सुमन छाजेड़, डॉ. सुषमा बिस्सा, भारती अरोड़ा, सरस्वती विश्नोई, निर्मला खत्री, राजकुमारी बैद, मंजूलता रावत, आशा पारीक, विनीता तैलंग, शशि नैयर, रेणु कच्छावा, निर्मला भाटी, संतोष शर्मा, विद्या गोस्वामी इत्यादि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भाजपा लालगढ़ मंडल ने स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान।भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कुल 7 वर्ष और द्वितीय कार्यकाल के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी लालगढ़ मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा “सेवा ही संगठन” अभियान के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष विनोद करोल के नेतृत्व में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बीछवाल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान कार्यक्रम अयोजित किया गया।भाजपा लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल ने बताया कि श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कुल 7 वर्ष और द्वितीय कार्यकाल के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने पर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर अनेक प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं और इसी क्रम में आज शनिवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,बीछवाल में कार्यरत चिकित्सा स्टाफ कर्मियों का सम्मान कर कोरोना वोरियर्स का उनके सेवा कार्यों के लिए उत्साहवर्धन किया गया ।मंडल अध्यक्ष करोल ने बताया कि सम्मान समारोह का दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. पी.के.सरीन, पब्लिक हेल्थ मैनेजर गोपीचंद दैडू, एकाउंटेंट तरुण बांठिया, जीएनएम ज्याणी देवी, जयकिशन राणा, ए.एन.एम. निर्मला देवी इत्यादि चिकित्सा कर्मियों का शाल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में लालगढ़ मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष विनोद करोल के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश बापेऊ, मंडल महामंत्री मोहम्मद फारुख चौहान, विश्वजीत पवार, धर्मपाल डूडी, विजयलक्ष्मी राजपुरोहित,रमेश पारीक, मुकेश रामावत, उमाशंकर सोलंकी, अशोक रावत, मंजूलता रावत, भगवान सिंह भाटी इत्यादि पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

IMG 20210529 WA0202 भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News