ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 58 राष्ट्रीय तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार पर बीजेपी ने दी बधाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में  साहसिक खेलो के जनक एवं आजीवन युवाओं के बीच रहकर इन खेलों को बढ़ावा देने वाले श्री मगन बिस्सा को राष्ट्रीय तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि पर श्री मगन बिस्सा की धर्मपत्नी श्रीमती डॉ सुषमा बिस्सा को बधाई संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि बीकानेर की खेल प्रेमी जनता का ये सौभाग्य है कि  राजस्थान में  साहसिक खेल के जनक बीकानेर के निवासी है अपने लगन परिश्रम से असाधारण योग्यता प्राप्त की है जिसके फलस्वरूप आज खेल दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने पर हम सभी को गौरवान्वित किया है एवम साहसिक खेलो का सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त किया है। श्री मगन बिस्सा का सम्पूर्ण जीवन एक प्रेरणादायक है। 
भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, भानु व्यास,जिला मंत्री मनीष आचार्य इत्यादि पदाधिकारियों ने भी इस राष्ट्रीय अवार्ड पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा और अनिल शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय मगन बिस्सा को मरणोपरांत साहसिक खेलो का सर्वोच्य पुरस्कार मिलना पूरे देश के लिए गौरव की बात है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने अपने शुभकामना संदेश में  प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। इस अवसर पर बीकानेर भाजपा महिला मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी श्रीमती मधुरिमा सिंह, प्रोमिला गौतम, सुमन शेखावत, आशा पारीक, आरती आचार्य, इंद्रा व्यास निर्मला खत्री, भारती अरोड़ा, डर अर्पित गुप्ता आदि ने श्री मगन बिस्सा की इस श्रेस्ठ उपलब्धि पर खुशियां प्रकट करते हुए डॉ सुषमा बिस्सा को बधाई प्रेषित की है।


Share This News