ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 151 कोरोना का कहर, पीबीएम में सख्ती Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। कोरोना प्रचंड होने के साथ ही पीबीएम अस्पताल प्रशासन सख्त हो गया है। यहाँ भर्ती रोगियों के परिजन अंदर नहीं जा सकेंगे। सिर्फ गंभीर रोगी के परिजन को ही प्रवेश दिया जायेगा। इस आदेश के बाद कोविड अस्पताल में खलबली मची है। आदेश के अनुसार भर्ती करीब साढ़े तीन सौ रोगियों के परिजनों को अस्पताल परिसर से बाहर निकालने की तैयारी हो रही है। उधर, परिजनों का कहना है कि अंदर रोगी की देखभाल करने वाला कोई नहीं है।
सरकारी प्रेस नोट में कहा है कि संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की अनुमति के बाद गंभीर और अति गंभीर प्रकृति के मरीजों के परिजन ही एमसीएच विंग में आ-जा सकेंगे। किसी को अंदर आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा। अनुमत परिजन को पीपीई किट पहनने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाए।
इसलिए हुई कार्रवाई
मंगलवार को एक रोगी के परिजन ने पीबीएम के एमसीएच विंग से वीडियो बनाया कि ऑक्सीजन की कमी होने के कारण रोगियों की मौत हो रही है। इस दौरान कुछ मशीनों को भी दिखाया गया। प्रशासन का दावा है कि वीडियो बनाने वाले को यह जानकारी नहीं थी कि मॉनिटर पर सप्लाई हो रही ऑक्सीजन की नहीं बल्कि व्यक्ति की ऑक्सीजन दर बताई जा रही है। इस तरह के वीडियो से लोग परेशान होते हैं रोगियों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में घोर लापरवाही चल रही है। इस वीडियो में भी कहीं कोई चिकित्सक नजर नहीं आ रहा है। रोगी के परिजन को ही सब कुछ करना पड़ता है, ऐसे में उसे प्रवेश मिलना चाहिए।
हर तरफ बढ़ेगी सख्ती
जिला कलेक्टर ने शहरों के साथ गांवों में भी सख्ती बढ़ाने के आदेश दिए हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोगी आ रहे हैं। ऐसे में अब स्ष्ठरू को सख्त कार्रवाई के लिए पाबंद किया गया है। 11 बजे बाद अगर कोई गैर अनुमति प्राप्त व्यापार की दुकान खुली मिली तो उसे जन पखवाड़ा तक बंद कर दिया जाएगा। साभार।


Share This News