ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 48 व्यापारियों ने राज कौशल पोर्टल पर की परिचर्चा Rajasthan News Portal विशेष समाचार
Share This News

Tp न्यूज। आज बीकानेर में व्यापारियों ने परचर्चा की। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष निर्मल पारख, राजाराम सारडा, दिलीप रंगा व महावीर दफ्तरी ने राजस्थान स्किल एंड लिवलीहुड डेवेलपमेंट कोर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट स्किल कोर्डिनेटर अविकल खारखोडिया से राज कौशल पोर्टल के सम्बन्ध में परिचर्चा की। परिचर्चा में राज कौशल पोर्टल की विस्तृत जानकारियों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इस पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 5 जून 2020 को किया गया | इस पोर्टल पर 52 लाख श्रमिकों के डाटा उपलब्ध है और यह राजस्थान में उपलब्ध सभी सेवा श्रेणियों के श्रमिक व नियोक्ताओं का एक मास्टर डाटा बेस है | इसमें राज्य सरकार के पास उपलब्ध विभिन्न प्रकार के संनिर्माण श्रमिक, कोविड प्रवासी श्रमिक, पंजीकृत बेरोजगार, आईटीआई प्रशिक्षित के डाटा को एक मंच पर लाया गया है और साथ ही राज्य में उपलब्ध सभी औद्योगिक व व्यापारिक संस्थान जो रोजगार देने में सक्षम है उनको भी इस मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित किया गया है इस पोर्टल के अंतर्गत नियोक्ता अपनी श्रमिक की आवश्यकताओं के लिए बीआरएन नंबर का उपयोग से पंजीयन कर अपनी श्रमिक आवश्यकताओं का विवरण जैसे स्थायी, अस्थाई, दैनिक वेतन, सेवा की श्रेणी, शेक्षणिक व तकनीकी योग्यता व कार्य का विवरण को दर्ज कर सकता है और इच्छुक श्रमिक की जानकारी प्राप्त कर श्रमिक से सीधे सम्पर्क भी कर सकता है।


Share This News