ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 26 कचरा संग्रहण टिपर ने अब महिला को टक्कर मारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में गुरुवार को एक बार फिर कचरा संग्रहण टिपर ने महिला को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मा कुमारी सर्किल स्थित हनुमान मंदिर के पास का है, जहां गुरुवार सुबह कचरा संग्रहण टिपर चालक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला को चोटें आईं। आरोप है कि टिपर चालक नशे की हालत में था।

इस घटना की सूचना मिलने पर पार्षद मनोज विश्नोई मौके पर पहुंचे। उन्होंने टिपर चालक को किनारे खड़ा करवाया और तत्काल निगम आयुक्त को फोन किया। आयुक्त द्वारा फोन नहीं उठाने पर उन्होंने उपायुक्त से संपर्क किया। इस दौरान विश्नोई ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।

पार्षद का आरोप है कि कचरा संग्रहण का ठेका एक वरिष्ठ भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण निगम आयुक्त ठेका कंपनी को नोटिस तक जारी नहीं कर पा रहे हैं। जबकि इन टिपरों की लापरवाही के चलते एक परिवार अपने मुखिया को खो चुका है। लगातार हो रहे हादसों के बाद नगर निगम और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में कचरा संग्रहण टिपरों की टक्कर से कई लोग घायल हुए हैं। बीकनेर में केशव दत्त आचार्य की मौत इसी वजह से हुई थी।


Share This News