ताजा खबरे
IMG 20261111 220430 बीकानेर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक घण्टे में 70 डिटेन, नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई* Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में पुलिस का बड़ा एक्शन। पुलिस सदर और नयाशहर थाना क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 5 बुलेट जब्त। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीकानेर शहर में पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सदर और नयाशहर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कई संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को डिटेन किया। वहीं मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में NDPS एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार, शहर के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग और उत्पात मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान महज एक घंटे में 70 से अधिक लोगों को डिटेन किया गया। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी विशेष कार्रवाई की गई है। ड्रंक एंड ड्राइव के एक दर्जन से अधिक मामले सामने आए।


Share This News