ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 28 बीकानेर : चार बच्चों की डिग्गी में डूबने से मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार बच्चों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है। दर्दनाक हादसे की सूचना पर छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार हादसा 04 एडब्ल्यूएम क्षेत्र में हुआ। यहां डिग्गी में डूबने से एक लड़की सहित चार बच्चों की जान चली गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय मुकेश, 18 वर्षीय निर्मल, मनोज और 13 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। रमेश और कालू दो भाई हैं तथा मृतक उन्हीं की संतानें थीं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक डिग्गी में एक बच्चे के डूबने पर अन्य उसे बचाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में चारों की जान चली गई। एक ही परिवार के चार बच्चों की व हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।


Share This News