ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 26 अग्रवाल समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह 15 नवंबर को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

प्रतिभाओं एवं वरिष्ठजनों का होगा सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजेगी दीपावली की पांच पर्वों की झलक
Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। अग्रवाल समाज चेतना समिति, बीकानेर की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर 15 नवंबर, रविवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह व्यास कॉलोनी स्थित अग्रवाल भवन में शाम 5 बजे से आयोजित होगा। इस वर्ष समारोह की विशेष थीम पंचदिवसीय दीपावली रखी गई है, जिसके माध्यम से दीपावली के पांचों पर्वों की परंपरा, संस्कृति, धार्मिक महत्व एवं उल्लास को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर आज अग्रवाल समाज चेतना समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान दीपावली स्नेह मिलन समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर विभिन्न सुझाव दिए गए।
समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में पंचदिवसीय दीपावली थीम के अंतर्गत दीपावली के पांचों पर्वों से जुड़ी परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें दीपावली के पारंपरिक स्वरूप और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक दिखाई देगी।
समारोह में खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अग्रगौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अग्र श्री सम्मान तथा समाज के वरिष्ठ अग्रजनों का सम्मान भी किया जाएगा। समारोह के अंत में समाज के सभी परिवारों के लिए सामूहिक स्नेह भोज का आयोजन रखा गया है।
समिति के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं संगठन की भावना को मजबूत करना है। इस आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। समिति के पदाधिकारी एवं संपर्क सूत्र समिति में अध्यक्ष प्रमोद देवड़ा, उपाध्यक्ष पवन जोहरी, मंत्री मनीष चौधरी, उपमंत्री पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, महिला प्रभारी डॉ. विजयश्री गुप्ता तथा युवा प्रभारी मंथन अग्रवाल हैं।
समिति पदाधिकारियों ने अग्रवाल समाज के सभी परिवारों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा पंचदिवसीय दीपावली की सांस्कृतिक थीम पर आयोजित इस विशेष आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


Share This News