






Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर राजस्थान में अक्टूबर के अंतिम दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश देखने को मिल रही है। प्रदेश में रविवार, 25 अक्टूबर को मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। इस बार बारिश और आंधी का असर सीमित इलाकों तक ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है 29 अक्टूबर को फिर से मौसम में बदलाव आएगा।












